प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की। सीएए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का एक अभिन्न अंग था। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद संसद ने 11 दिसंबर, 2019 को इसे अधिनियमित किया। अब इस पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'यह शांति की दिशा में एक मार्ग है। यह लोकतंत्र का सच्चा कार्य है।